Monday, March 30, 2020

मनोज तिवारी - यूपी दिल्ली बॉर्डर पर प्रवासियों की भीड़ राजनितिक साजिश तो नहीं


मनोज तिवारी - यूपी दिल्ली बॉर्डर पर प्रवासियों की भीड़ राजनितिक  साजिश तो नहीं !

 


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन  (Lockdown) किया गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले मजदूर प्रवासी इस लॉकडाउन के चलते अपने घरों को जाने पर मजबूर हुए तो दिल्ली की सड़कों पर प्रवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ये सब देख दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने इस भीड़ के इकट्ठा होने के पीछे एक साजिश की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि कही कोई अफवाह तो नहीं फैला रहा है कि दिल्ली यूपी बार्डर पर घर जाने के लिए बसें मिल रही हैं।  
तिवारी ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली से भारी संख्या में मजदूर पैदल चलकर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं क्या सजिशन अफवाह तो नहीं फैलाई जा रही कि यूपी बॉर्डर से घर जाने के लिए बसें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को जरूरत है कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय ग्राउंड पर जाकर लोगों की मदद करें।

तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा लोगों की सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि दिल्ली से मजदूर पैदल चलकर उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का धन्यवाद जिन्होंने समय पर बस की व्यवस्था करवाई और स्थिति को नियंत्रण में करते हुए लोगों को उनके गांव पहुंचाया।
बता दें कि दिल्ली यूपी बॉर्डर पर प्रवासियों की भीड़ देख सरकार ने आनन-फानन में बसों की व्यवस्था की। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बसें कम पड़ गई। लोग बसों की छतों में भी खचाखच भरे हुए थे। 


 


No comments:

Post a Comment