Wednesday, July 15, 2015

बागी भइले सजना हमार का मुंबई में किया गया सफल प्रदर्शन

ओम साईं संसार एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ’बागी भइले सजना हमार’ मुंबई २१ सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन किया गया। निर्माता – राजेश शुक्ला व विनोद श्रीवास्तव द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक – आर के शुक्ला हैं। सह निर्माता प्रमोद यादव, विवेक शर्मा, अली खान हैं। इस फिल्म में एक्शन स्टार विराज भट्ट जहाँ फौजी की भूमिका में दर्शकों को खूब पसंद आये हैं वहीं राईजिंग स्टार प्रिन्स राजपूत पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार को जीवंत किया है। प्रिन्स राजपूत ने अभिनय, डांस और फाईट से सिनेप्रेमियों को बहुत लुभाया है। फिल्म के संगीतकार – संतोष श्रीवास्तव हैं तथा गीतकार – श्रीकांत मिश्रा हैं। छायांकन – मनोज व्यास, नृत्य – संतोष कुमार तथा मारधाड़ – हिमाल का है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार – विराज भट्ट, प्रिंस राजपूत, आम्रपाली, रूपा मिश्रा, सूरज गौड़, रोशनी वर्मा, सीमा सिंह, रानू पाण्डेय तथा एहसान खान हैं।

No comments:

Post a Comment